पेट में गैस की समस्या – Pet me Gas ki Samasya ka ilaj

दोस्तों, भागदौड़भरी दिनचर्या के कारन हमे कई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है. और बिगड़ी हुयी दिनचर्या के कारन पेट में गैस की समस्या होना (Pet me Gas ki Samasya)आज हमारी सबसे बड़ी परेशानी हो गयी है. पेट की समस्या कैसे होती है, उसके क्या लक्षण है और पेट में गैस को दूर करने इलाज क्या है  इन सब के बारे हम विस्तार से चर्चा करेंगे।

पेट में गैस बनने के कारण – pet me gas banne ke karan

  • जरूरत से ज्यादा भोजन करना  गैस को न्योता देता है।
  • लंबे समय तक कुछ ना खाना
  • तली हुई चीजों का ज्यादा सेवन करना।
  • बांसी रखा हुआ भोजन करना।
  • खाना पकाने के बाद उसे बार-बार गर्म करके खाना।
  • भोजन को चबाकर न खाना।
  • अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल न करना|
  • अधिक शराब एवं सिगरेट का सेवन।
  • ज्यादा मीठे का सेवन करना।
  • देर रात तक जगना और नींद पूरी न होना
  • देर रात को भोजन करना और उसके बाद तुरंत बिस्तर पकड़ लेना।
  • दवाओं का अधिक सेवन करना।

विस्तार से जाने: Pet me Gas Banne Ke Karan | पेट में गैस बनने के 10 कारण

पेट में गैस बनने के लक्षण  – pet me gas banne ke lakshan

  • खट्टी डकार आना।
  • पेट पर खिंचाव महसूस करना।
  • सिर में हल्का दर्द रहना और सिर भारी लगना।
  • कुछ काम करने की इच्छा ना होना आलस का एहसास रहना।

Pet me Gas ki Samasya ka ilaj

इसके उपाय जो हमारे रसोईघर  में ही मौजूद रहते हैं। आइए देखते हैं हम बारी बारी करके इसके उपाय

1.अदरक :

अदरक जो हमें हर ऋतु में मिल सकती है। ताज़ा अदरक का इस्तेमाल हम कई सारी बीमारियों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। पेट की तकलीफ को दूर करने के लिए हम अदरकवाली चाय पी सकते हैं।यह चाय हमें अलग तरीके से बनानी है, इस चाय में हमें दूध नहीं डालना है, एक कप पानी लेकर थोड़ा गर्म होने पर उसमें अदरक के कुछ टुकड़े डाल देने हैं, और फिर अच्छे से हमें उबालना है हल्का सा पीला रंग होने पर गैस पर से उतार कर उसे गर्म गर्म ही पीना है। इससे पेट की गैस और उससे होने वाली बीमारी में बहुत ही फायदा मिलता है।

2.अजवाइन:

अजवाइन के बीज गैस को दूर करने में बेहद मददगार होते हैं, क्योंकि उनमे एक ऐसा तत्व होता है जो गैस्ट्रिक रस को स्रावित करके पाचन करने में मदद करता है। एक गिलास पानी के साथ हमें आधा चम्मच अजवाइन के बीज लेने चाहिए इससे हमें राहत मिलेगी।

3.नींबू और गुड :

जी हां,  आमतौर पर हम नींबू का शरबत पीते हैं। पर उसमें हम सब शक्कर डालते हैं, पर अगर आप नींबू और गुड़ का शरबत बनाकर उसमें सेंधा नमक डालकर पिएंगे तो भी आपके पेट की गैस गायब हो सकती है और पेट दर्द में भी फायदा होता है।

4.हींग :

एक ग्लास हल्के गर्म पानी में आधा चम्मच हींग डालकर पीने से पेट की गैस मैं तुरंत राहत मिलती है। अगर तकलीफ बहुत ज्यादा हो तो हींग को पानी में भिगोके लेप जैसा बना कर हम पेट के आसपास भी लगा सकते हैं इससे बहुत जल्द फायदा होता है।

5.जीरा पानी :

जीरा पानी गैस की समस्या का रामबाण इलाज होता है। जीरे के पानीमें आवश्यक तेल होते हैं, जिसके कारण भोजन बहुत ही जल्द पचता है और हमारी पाचन क्रिया भी सुचारूरूप से कार्य करती  है। डेढ़ गिलास पानी में एक चम्मच जीरा मिलाकर उसे अच्छे से  पानी एक ग्लास रह जाए तब तक उबालें।ठंडा होने के बाद भोजन के 30 मिनिट बाद पीना चाहिए। इससे पेट की हर समस्या में राहत मिलती है।

अंत में

यदि आप गैस और सूजन का अनुभव कर रहे हैं, तो कुछ चीजें हैं जो आप लक्षणों को दूर करने में मदद के लिए कर सकते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थों से बचने की कोशिश करें जो गैस पैदा करने के लिए जाने जाते हैं, जैसे बीन्स, ब्रोकली और पत्ता गोभी। आप भोजन से पहले एक पाचक एंजाइम पूरक लेने का भी प्रयास कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, भरपूर व्यायाम करना और हाइड्रेटेड रहना सुनिश्चित करें। अंत में, किसी भी परेशानी को दूर करने में मदद के लिए अपने पेट की मालिश करने या अपने पेट पर हीटिंग पैड का उपयोग करने का प्रयास करें।

यह भी पढ़े: Gale Me Dard Ka ilaj

Leave a Comment